मझिआंव:झामुमो अल्पसंख्यक सेल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोबिन्द सेठ एवं एएनएम सोनी कुमारी के स्थानांतरण आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग उपायुक्त गढ़वा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की है. जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा के कुछ छुटभैये चाटुकार व दलाल किस्म के नेताओं ने अपनी निजी दुश्मनी के कारण स्वास्थ्यमंत्री को दिग्भ्रमित कर आधी रात को भी गरीबों को अपनी सेवा देने वाले चिकित्सक श्री सेठ का स्थान्तरण करवा दिया. जनहित के विरुद्ध हुए इस स्थानांतरण का झामुमो घोर निंदा करती है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुर्व में उक्त चिकित्सक के यहां से स्थानांतरित होने के बाद स्वास्थ्यमंत्री से कहकर पुनः मझिआंव लाया गया था. लेकिन भाजपा के कुछ अवांछित तत्वों ने अपना स्वार्थ सिद्धि नही होते देखकर उक्त चिकित्सक का तबादला कराया गया. जिसे पार्टी कभी बर्दास्त नहीं करेगी.श्री अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जनहित में स्थानान्तरण आदेश को वापस नही लिया गया तो मझिआंव की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर बाध्य होगी.

No comments:
Post a Comment