पंचायत सेवक रामचंद्र चौधरी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

मेराल : प्रखंड के करकोमा पंचायत के पंचायत भवन सचिवालय में मुखिया प्रतिनिधि एवं मुखिया पति शिवकुमार चौधरी पंचायत सेवक रामचंद्र चौधरी के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के आदेशानुसार साफ सफाई का अभियान चलाया सफाई अभियान पंचायत सचिवालय में झाड़ू लगा कर किया गया मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत के हर क्षेत्र में गली मोहल्ला सरकारी भवन से लेकर धर्मस्थल एवं अन्य जगहों पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 15 सितंबर से चलने वाले अभियान को गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक घंटा श्रमदान कर साफ सफाई का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही पंचायत के सभी ग्रामीणों से अपील करुंगा जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने निवास स्थानन से लेकर आसपास के हर एक क्षेत्र में महात्मा गांधी को सपनों को पूरा करने के लिए स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई करें। स्वच्छ भारत मिशन के 4 वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है मौके पर पंचायत सचिव रामचंद्र चौधरी राधेश्याम यादव ललन चौधरी शकुनि यादव सत्येंद्र राम कमलेश राम महेंद्र चौधरी राजकुमार राम जसवंत बैठा शामिल थे।

No comments:

Post a Comment