कैंटीन में काम करने गया युवक लापता

रेहला ग्रासिम कारखाना  कैंटीन में काम करने गया युवक लापता

,24 घन्टे बाद भी कोई अता -पता नहीं
थाना में सुचना दर्ज
01लापता राजन के घर के बाहर जुटी भीड़
विश्रामपुर- नप के कस्बा रेहला के वार्ड पांच अंतर्गत रेहलाकला बिशुनपुर टोला निवासी रामलाल चंद्रवंशी के इकलौता राजन 22 वर्ष मंगलवार शाम से लापता है।24 घन्टे बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला पाया है।उसका दोनों स्मार्ट फोन बंद है।वहीं इकलौते पुत्र को अचानक इस कदर गायब होने से उसके माता-पिता व बड़ी बहन का बुरा हाल है।लापता युवक राजन घर के समीप अवस्थित ग्रासिम कारखाना  स्थित सायंकालीन कैंटीन में काफी पहले से काम करता था।जबकि उसके पिता वर्षो से कारखाना के गेस्टहॉउस के बावर्ची का काम करते हैं। पिता रामलाल ने बताया कि  मंगलवार अपराह्न उसका बेटा राजन घर से कारखाना के कैंटीन में काम करने  निकला था।वह घर के समीप बने साइड गेट से कारखाना के कैंटीन तक गया था।इसके बाद इस प्रतिष्ठान के कैंटीन से शाम 6.10 में मेनगेट से साईकिल से निकलते सीसीटीवी के फुटेज में उसको देखा गया।लेकिन  रात आठ बजे तक वापस कैंटीन लौटने पर कैंटीन इंचार्ज  ए के मिश्रा ने युवक राजन के पास के गेस्ट हाउस में काम कर रहे उसके पिता रामलाल राम को इसकी सूचना दी।इसके बाद उसके पास के घर से लेकर कारखाना क्षेत्र में रातभर खोजबीन होती रही ।लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चल पाया।उसके गांव-घर के लोग उसके मधुर व सीधे स्वभाव के कायल है।बुधवार सुबह घर के परिवार के साथ गांव के पचासों लोग रेहला ग्रासिम् कारखाना मेन गेट पर जा पहुंचे ।यहां लापता राजन के माता -पिता व परिजन ने कारखाना के सुरक्षा विभाग के अधिकारी मनीष कुमार से मिलकर लापता राजन कुमार के गायब होने के बारे में बातचीत कर उसकी खोजबीन  में मदद करने की अपील की ।

No comments:

Post a Comment