आर के पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता



मझिआंव:प्रखंड क्षेत्र के ऊँचरी गांव स्थित आर के पब्लिक स्कूल में प्राचार्य यू एन मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं के मध्य राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इसमे अमीषा कुमारी को प्रथम,मानशी सिंह को द्वितीय एवं नेहा कुमारी को तृतीय स्थान मिला. उन्हें पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया.इस अवसर पर प्राचार्य श्री मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.मौके पर राजेश कुमार पाण्डेय, अनूप मिश्रा, रूपेश पाण्डेय, अमित कुमार, हनीफ अंसारी,रौशन सिंह, कौशलेश दुबे, संजय दुबे, संतोष गुप्ता, सर्वजीत कुमार, संयुक्ता ठाकुर, ब्यूटी सिंह, हिना प्रवीण, नाजनीन आरा सहित कई शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment