कान्डी -प्रखण्ड के अधौरा गांव स्थित नवनिर्मित ईदगाह का उद्घाटन बकरीद के अवसर पर बुधवार को शिवपुर पंचायत के मुखिया योगेन्द्र राम ,पूर्व मुखिया जय किशुन राम , मौलाना इमामुद्दिन खान व सदर इसराईल अंसारी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।इस मौके पर मुखिया ने उपस्थित लोगों को कहा की इस ईदगाह के विस्तार के लिये पंचायत की सरकार हर सम्भव मदद देगी।उन्होने एक लाख की सहायता राशि देने व ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिये दो ठो तिरपाल देने के लिये घोसणा किये।।जबकि पूर्व मुखिया जयकिशुन राम ने 15 सौ नगद सहयोग किया।उस अवसर पर उपस्थित मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह विस्तार के लिये 20346 रु चन्दा के रुप में जमा किये।सभी लोगो ने उक्त ईदगाह को पूरा विस्तार देने के लिये तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अधौरा ,देवडीह ,सोनपुरवा व तेलियानिजामत गांव के मुस्लिम भाइयों ने नवनिर्मित ईदगाह में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का नमाज अदा किये।सभी को मौलाना इमामुद्दिन खान ने नमाज पढ़ाया।
मौके पर सकूर अंसारी ,सर्फुद्दिन अंसारी ,कमरुद्दीन अंसारी, आसमोहम्मद अंसारी, अमीर अंसारी उस्मान मियां सहित कई लोग उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment