युवा भाजपा नेता ईश्वर सागर ने मृतक के परिजनों से मिलकर किया सहयोग

युवा भाजपा नेता ईश्वर सागर ने मृतक के परिजनों से मिलकर किया सहयोग
फोटो कैप्सन : मृतक के परिजनों से मिलकर सहयोग राशि प्रदान करते युवा भाजपा नेता
विश्रामपुर, पलामू : भाजपा केंद्रीय कार्यकरणी  सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी शुक्रवार को प्रखंड के बंदला गांव निवासी मृतक रामाशीष चौधरी के घर पहुंचे। जहां पिड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। साथ हीं श्राद्ध कर्म को ले परिजनों को सहयोग राशि भी प्रदान की। साथ हीं कहा कि पीड़ित परिवार को सभी तरह के सरकारी लाभ दिलाया जायेगा।  विदित हो कि मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता था। इसके एक पुत्र व पुत्री है। जो श्राद्ध कर्म पर आने वाले खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। रामाशीष चौधरी की मौत होने से घर में मातम छा गया है। ईश्वर सागर चंद्रवंशी के साथ मौके पर सुबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि इद्रीस हवारी, धीरण तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment