रमना सिलिदाग मार्ग पर जमा पानी

रमना
-फोटो -रमना सिलिदाग मार्ग पर जमा पानी
|
-प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों मे पिछले कई दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित होने लगा है वही मुख्यालय के गली मुहल्लों की स्थिति नारकीय हो गई है |लागातार बारिश होने से हाट बजार का रौनक फीका पड़ गया है |जबकि गुरुवार के पुरे रात जोरदार बारिश होने के कारण मुख्य पथ पर एसबीआई बैंक के निकट कई दुकानों और मकान मे बारिश का पानी घुस गया| यही स्थिति अमवाटीकर टोले के कई घरों मे भी रहा |जबकि बजार मे जल निकाशी के लिए बनाए गए नाली जाम रहने से गंदा पानी कई घरो मे घुस गया |वही पानी के अभाव मे ठप पड़ा धान का रोपा मे शुक्रवार को तेजी देखा गया |किसान हल बैल लेकर खेतो मे उतर पड़े हैं |विदित हो कि जुलाई महिना मे बारिश की स्थित नगन्य रहने के कारण रोपा प्रभावित हो रहा था |

No comments:

Post a Comment