भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय

भंडरिया(गढ़वा) - भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय
में पहुँचे केन्द्रीय संयुक्त सचिव शशांक शेखर एवं गढ़वा उपायुक्त नेहा अरोड़ा। विद्यालय पहुँचकर छात्राओं का कुशल क्षेम पूछा। ज्ञात हो कि बिगत कुछ दिन पूर्व कस्तूरबा विद्यालय से दो छात्राएं बिना सूचना दिये अपने घर चली गई थी, जिसकी खबर पाते हीं शिक्षा विभाग हरकत में आया और बीईईओ चन्देश्वर प्रसाद ने टीम गठित कर तत्काल दोनों बच्चियों को घर से खोज निकालते हुए विद्यालय से जोड़ने का कार्य किया। किन्तु कुछ बच्चियों को कस्तूरबा विद्यालय की छात्रावास व्यवस्था रास नही आ रही वे वापस घर जाने की जिद पर अड़ी हैं। गौरतलब है कि वर्तमान बीईईओ के अथक प्रयास से छात्रावास में वैसी बच्चियों को जोड़ा गया है जिन्हें शिक्षा दीक्षा नसीब नही हो पा रहा था। अथक प्रयास व अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय से बाहर जीवन बसर कर रही बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा विद्यालय में तो करा दिया गया, किन्तु स्वतंत्र निवास वाले माहौल से उन्हें यह व्यवस्था रास नही आ रहा। इस बीच कई अधिकारियों के द्वारा बच्चियों को समझाने का प्रयास निरंतर जारी है। उसी कड़ी में ग्राम स्वराज अभियान के तहत भंडरिया पहुँचे केन्द्रीय संयुक्त सचिव व गढ़वा उपायुक्त ने विशेष रूप से विद्यालय पहुँचकर सभी छात्राओं का कुशल क्षेम जाना। उनसे मिल रही सुविधाओं का जानकारी प्राप्त करते हुए समस्याओं को पूछा। साथ ही बच्चियों को उज्जवल भविष्य बनाने व स्वावलंबी बनने के गुरूमंत्र देते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी छायारानी व बीईईओ चन्देश्वर प्रसाद भी बच्चों को समझाने का कार्य किया।

No comments:

Post a Comment