टेटूका काला के विशाखाआहरा के पास जंगल में चिलबिल के पेड़ से लटका मीला महिल का शव



मेराल : मेराल प्रखंड के तिसर टेटूका पंचायत के ग्राम टेटूका कला में विशाखा आहरा के पास जंगल में चिलबिल के पेड़ से मृतक महिला देवनती देवी के रूप में पाया गया‌‌। जिसका उम्र लगभग 35 वर्ष पति किशुन भुईयां ग्राम जर्दे थाना डंडई का निवासी है, परिजनों के अनुसार मृतक देवंती देवी का चार बच्चे हैं और उसका पति अहमदाबाद में कमाने गया है। बताते चलें कि 2/08/2018 दिन बुधवार को अपने नंदोसी नंद बिहारी भूईंया से दो-तीन दिन पहले घर से भागी थी। 5/8/ 2018 को नंदबीहारी ने अपने बहन बहनोई रामशकल भुईयां के यहां टैटू का काला गांव पहुंचीं। उस दिन रात्रि को अपने बहन के यहां खाना खा कर सोने का तैयारी बनाई। नंदोसी ने उसके साथ गलत संबंध बनाए दूसरे दिन देवंती देवी ने अपने नंदोसी से कहा आप हमारे साथ गलत संबंध बनाते हैं जिससे हमारी बदनामी हो रही है आप हमसे शादी कर ले। इस बात से असहमत होते हुए नंदोसी नंद बिहारी भूईंया ने समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं मानी इससे घबराकर नंद बिहारी भुईयां ने दूसरे दिन अपने रास्ते से हटाने के लिए एक प्लान बनाया उसने अपने बहनोई रामशकल भुईयां के साथ मिलकर एक चाल चली सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास घर से कुछ दूर पर घूमने के बहाने ले कर गया और वहां पर उसका बहनोई दोनो ने मिलकर मृतिका देवंती देवी को गला दबाने लगा‌। और उसके बहनोई ने उसका पैर पकड़ा छटपटाती रही तड़पती रही उसी क्रम में उसके गले में दुपट्टा बांधकर चिल बील के पेड़ से लटका दिया जिससे मौके पर ही उसका मौत हो गया। फिर दोनों फरार हो गए जब 12बजे के आसपास चरवाहों ने देखा कि झाड़ी में चिलबिल के पेड़ पर शव लटका है कानाफूसी होने लगी देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया् को बताया फिर मुखिया ने मेराल थाना को बताया करीब 5:00 बजे थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर विशाखा आहरा के पास पहुंचे। मौके पर पाया गया मृतिका देवेनती देवी के रुप में पहचान किया गया। जब ग्रामीणों की भीड़ लगी। तो वहां पर नंद बिहारी् भुईयां और उसका बहनोई मौजूद हो गए उसी दरमियान ग्रामीणों ने शक के बुनियाद पर दोनो को घेर लिया फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए थाना लाई फिर पूछताछ के क्रम में अपने जुर्म कबुलते हुए सारा सच्चाई थाना प्रभारी को बताया नंद बिहारी भुईयां ने बताया देवंती देवी से हमारा 6 माह पहले से गलत संबंध बने हुए थे। और इसी को लेकर के हम दोनों में अनबन हुआ जिससे हमने अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने बहनोई नंदकिशोर भुईयां के साथ पलायन कर गला दबाकर पेड़ से लटका दिया ताकि हम पर शक ना हो आगे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेल भेजने के बात कही। मौके पर स अनी मेराल थाना गिरवर दास स अनी उमेश माझी पूर्व जिला परिषद के प्रत्याशी करीब अंसारी पंचायत के मुखिया महेंद्र राम पुलिस सिपाही एवं गांव के ग्रामीण जनता काफी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment