नगर : केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है,

वंशीधर नगर : केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है,
जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है  उनके शासनकाल में आम जनता त्रस्त है। उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने चेचरिया स्थित  पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही । उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा जनता पूरी तरह देख चुकी है। भाजपा सत्ता में रहने के लिए  कितना भी स्तर गिर सकती है। उन्होंने कहा कि  सत्ता में रहने के लिए  नियम  कानून की धज्जियां उड़ाते हुए झाविमो के 6 विधायकों को  खरीदा गया है।  इसकी परिमाण  पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा है। पूरी पार्टी भाजपा के इस षड्यंत्र को लेकर  लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि  6 विधायकों को 11 करोड़ में खरीदा गया है वह दो विधायकों को मंत्री और तीन को चेयरमैन का पद देकर भाजपा ने जोड़-तोड़ का परंपरा  बरकरार रखी है । केसरी ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होने तक पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने दल बदल कानून को संशोधित करते हुए नया कानून बनाया था। इसके बाद दल बदलने वाले विधायकों की सदस्यता रद्द करने का  प्रवधान है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार का  4 साल  पूरा होने वाला है लेकिन सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में ही व्यस्त है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य,  शिक्षा, विधि व्यवस्था स्थिति नरकीय है । जनता का ध्यान बांटने के लिए राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। किसान गरीब व्यवसाई त्रस्त हैं ।तरह-तरह के हथकंडे अपना कर दोषियों को डराया जा रहा है। वंशीधर नगर के व्यवसायी इसके उदाहरण है  पदाधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। झाविमो उनके साथ खड़ी है।  उन्हें डरने की जरूरत नहीं है ।प्रेसवार्ता में सीताराम जयसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, अश्वनी कुमार, मोहम्मद नईम खलीफा, सलीम अंसारी इस्माइल अंसारी, राम रमेश, प्रसाद सुनील चंद्रवंशी, सहित कई लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment