मक्का मदीना के लिए रवाना।


डंडई प्रखंड के बैलाझगड़ा गांव निवासी हाजी रुस्तम अली साहब हज  हेतु बुधवार को मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। इस दौरान गयाडीह मदरसा के प्रांगण में उन्हें रवाना करने के लिए बैलाझखड़ा गांव के दर्जनों मुस्लिम परिवारों ने पहले जुलूस निकाला फिर हज की यात्रा के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया ।विदाई कार्यक्रम में महिलाएं बच्चे और बूढ़े नौजवानों ने भाग लेकर उनकी तीर्थ यात्रा सफल हो की दुआएं दिये।वहीं गांव के 4 लोग मंगलवार को भी हज के लिए रवाना हुए ।जिसमे अब्दुल करीम हाजीर साहब ,सैयदा खातून, अब्दुल सकूर अंसारी, सैबून बीबी का नाम शामिल है।

No comments:

Post a Comment