मेराल प्रखंड परिसर के पंचायत भवन में SDO गढ़वा प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया


मेराल : मेराल प्रखंड परिसर के पंचायत भवन में SDO गढ़वा प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के माध्यम से वृद्धा पेंशन राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा पेंशन, जन वितरण प्रणाली खाद्यान्य सुरक्षा बीमा के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों से आए ग्रामीणों को हाथों-हाथ स्वीकृति SDO के माध्यम से किया गया। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 35 वृद्धा पेंशन  29 राशन कार्ड से जोड़ने का स्वीकृत किया गया। पंचायत कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि गढ़वा में मैं जब तक रहूं ज्यादा से ज्यादा असहाय वृद्ध विकलांग गरीब को कल्याण कर सकूं। क्योंकि हम ऐसे पद पर हैं कभी भी हमारा यहां से अस्तांतरण हो सकता है इसलिए मैंने 11 घंटा 12 घंटा इस विषय पर काम करता हूं प्रतिदिन 7:00 बजे से 11:00 बजे तक पेंशन संबंधी सिग्नेचर करता हूं । आप सब के सहयोग से जो अमीर तबका के लोग राशन प्राप्त कर रहे हैं समय से डीलरों से नहीं लेते हैं उनका राशन डीलर के पास पड़ा रहता है वैसे लोगों की चुनकर उनका कार्ड निरस्त करना होगा। किसी भी असहाय का सरकारी लाभ से वंचित न रहे।मुझे वास्तव में गरीब व असहाय उसके घर में अनाज का कोई ठिकाना नहीं है वैसे लोगों के आज के आज खाता खुलवाकर शाम शाम तक फार्म जमा कर दें ताकि उन लोगो को खाता में  ₹10000रु प्राप्त हो सके जिससे उनका जीवन अधूरा ना रहे। 10 किलो चावल डिलर के द्वारा दिया जाएगा कोई खाए बगैर नहीं मर सकता ऐसा सरकार का संकल्प है हमारे खदान में अनाज की कमी नहीं है इसलिए हमारा प्रयास होगा पंचायत स्तर पर पंचायत के मुखिया पंचायत के बीडीसी वार्ड सदस्य पंचायत सचिव पंचायत स्तर तक जांचोपरांत कर निदान करने का प्रयास करें ।जो गरीबों के हक में कठीनाई न  हो, बैठक में मेराल प्रखंड वीडियो सह राकेश कुमार सहाय सभी लोगों को बारी-बारी आवेदन को जांच करते हुए प्रखंड स्तर से स्वीकृत करने का प्रयास किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र द्विवेदी किरानी निरंजन कुमार रिजवान अख्तर हाय अजय शुक्ला सभी पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधि एवं महिला पुरुष ग्रामीण जनता जनता दरबार में अपना-अपना फरियाद लेकर उपस्थिति थे।

No comments:

Post a Comment