सड़क बरसात में हुए बदहाल स्कूली बच्चे परेशान।


रंका अनुमंडल मुख्यालय के एनएच 343 के सटे चंद्रवंशी मोहल्ला की पीसीसी सड़क में भारी कीचड़ एवं गंदगी से सने होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसका सबसे बड़ा खामियाजा नन्हे नन्हे बच्चों को स्कूल आने जाने में  भुगतना पड़ रहा है  इसके बावजूद ना तो मोहल्ला वासियों को और न,हीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसके साफ-सफाई को लेकर चिंता है इस बाबत मोहल्ला निवासी सोनू कुमार सोनी शत्रुघ्न चंद्रवंशी बबलू सिंह आदि ने बताया कि बरसात के पानी से नाली अच्छी नहीं रहने के कारण लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ा रहीं है इसमें सबसे जायदा बिदायलय जाने वाले बच्चों को बहुत दिक्कत उठाना पड़ा रहा है एवं नाली अच्छी नही रहने के कारण रोड का पानी  लोगो के घर मे घुस रहा है इस रोड से आने जाने वाले लोग बेहद परेशान हो रहे हैं  इस मोहल्ले में अलावा 2 माह पूर्व मोहल्ले में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान नाली के बगल में मिट्टी का भराव किया गया था जो बारिश के पानी से बहकर नाली एवं सड़क पर आ गया जिसके वजह से सड़क कीचड़ एवं गंदगी से पूरी तरह तब्दील चुका है ऊपर से छोटे छोटे वाहनों के आने जाने से सड़क में चलना दूभर हो चुका है इसका सबसे अधिक खामियाजा छोटे-छोटे नौनिहालों को स्कूल जाने के क्रम में भुगतना पड़ रहा है

No comments:

Post a Comment