करंट प्रवाहित टूटे विद्युत वायर के चपेट में आने से निर्धन की गर्भवती गाय मरी

करंट प्रवाहित टूटे विद्युत वायर के चपेट में आने से निर्धन की गर्भवती गाय मरी
विश्रामपुर- नप के सबसे बड़ा कस्बा रेहला में तीन दशक से भी अधिक पुराना हो चूका जर्जर विद्युत तार  नगरवासियों के लिए परेशानी  का सबब बन गया है।आये दिन तार टूटने की घटना से छोटी-मोटी घटनाएं हो रही है।लेकिन विद्युत विभाग शीघ्र विद्युत वायर सिस्टम को बदलने का वास्ता देकर अपने कर्तब्य से इति श्री कर ले रहा है।शनिवार तीसरे पहर रेहला बस्ती के बिशुनपुर टोला के समीप मैदान में घास चर रही  गाय पास से गुजर रहे 440 वोल्ट लाइन के अचानक तार टूटने से उसके चपेट में आकर जान गंवा बैठी।गर्भवती गाय पास के निर्धन दलित रामप्रसाद राम की जमा पूंजी थी।हालांकि तार के टूटने के बाद सामने मौजूद लोगों ने विद्युत विभाग के पास के सब-स्टेशन में दूरभाष पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए फोन करते रहे।लेकिन वहां कोई फोन सुननेवाला नहीं था।थोड़ी ही देर में गाय तड़प-तड़प कर मर गयी।

No comments:

Post a Comment