गढ़वा: शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में जिला खेल पदाधिकारी बैजनाथ कामती का सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर बैजनाथ कामती ने कहा कि समान्यतः प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए सजा के रूप में समझा गढवा भेजा जाता है पर वास्तविकता में गढ़वा आने पर पता चलता है की यहाँ लोग काफी समझदार और मिलनसार है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में खेल के अपार संभावनाएं है मैं मूल्यांकन के लिए कार्य नहीं किया बल्कि खेल के बढ़ावा के लिए काम किया इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि श्री कामती का कार्य काल काफी सराहनीय रहा है उन्होंने हमेशा खेल को बढ़ावा दिया ओलंपिक संघ के संरक्षक सह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त ने कहा कि जीवन तभी चमकता है जब तक क्रियाशील रहता ह मोईन संघ केअध्यक्ष प्रो उमेश सहाय ने कहा कि खेल पदाधिकारी के रूप में कामती का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ने कहा कि खेल पदाधिकारी के रुप में या अंचलाधिकारी के रूप मे इन्होंने बेहतर प्रशासक की भूमिका निभाई है समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि एक सीओ साहब एक बेहतर इंसान के साथ साथ बेहतर प्रशासक भी है विनोद जायसवाल ने कहा कि कामती प्रशासनिक कार्य के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपनी महती भूमिका अदा करते थे कार्यक्रम का संचालन करते हुए ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कहा कि कामती जी का कार्यकाल में जिला के खेल गतिविधि काफी बढ़ा तथा विकास हुआ है इन्होंने हमेसा खेल के विकाश के लिय अपना समय दिया ओलम्पिक संघ इनका आभारी है धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने किया इस अवसर पर पंकज केसरी ,संजय प्रसाद विकास स्वदेशी ,सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार पाल ,अरविंद दुबे ,रामाशंकर सिंह ,राम प्रवेश तिवारी , किशोर कुणाल ,ओम प्रकाश गुप्ता , प्रभात रंजन तिवारी ,कौशलेश तिवारी ,अजय गुप्ता ,कुश कुमार ,छोटू कुमार लल्लन पहलवान सहित डे बोर्डिंग के सभी बालक-बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे इससे पहले डे बोर्डिंग सेंटर के बालिकाओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया जबकि प्रीतम गौंड के द्वारा कामती को पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया ।
बैजनाथ कामती का सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
प्रकाशित तिथि -
August 25, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment