रेहला में सर्पदंश से महिला की हुई मौत विश्रामपुर।

रेहला में सर्पदंश से महिला की हुई मौत
विश्रामपुर। प्रतिनिधि
शहर के रेहला में संजय गुप्ता की पत्नी अनिता देवी की मौत सर्पदंश से हो गयी है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे सर्प काटने के बाद उसके परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय कधवन बख्स बाबा के मंदिर में झाड़ फूंक के लिए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद उनसबों का मन नहीं भरा तो उसे बंशीधर नगर ले गए। परिजनों ने बताया कि वहां ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी।

No comments:

Post a Comment