कांग्रेसी नेता अजय दुबे को कान्डी में बिजली सुधार



कांडी-प्रखण्ड मुख्यालय में पिछले तीन दिनो से  बिजली समस्या को लेकर चल रहा धरना जारी है।बुधवार को कांग्रेसी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी अजय दुबे ने धरना स्थल पर आकर उसका समर्थन किये। इस अवसर पर उन्होने लोगो से कहा की बिजली विभाग कान्डी के लोगों को ठगने का काम  किया है।कान्डी बिजली सब स्टेशन में काम कर रहे निजि व विभाग के स्थाई कर्मी द्वारा कनेक्सन देने के नाम पर  एक हजार से नौ हजार तक की अवैध वसूली किया गया है।उन्होने कहा की पन्द्रह दिनो के अन्दर कान्डी प्रखण्ड में बिजली की ब्यवस्था में सुधार नही होता है तो जिला के सभी पदाधिकारियों के आवास का बिजली सप्लाई अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
उधर जतरो गांव के ग्रामीणो ने भी डीसी को आवेदन देकर गांव में बिजली जलाने की मांग किया है।ग्रामीणो ने ठिकेदार पर आरोप लगाया की उन्होने जान बुझ कर जतरो में बिजली नही जलाया है।जबकि इसी पंचायत के दूसरे गांव मे बिजली जल रहा है।जतरो गांव में पोल व तार भी लगा दिया गया है।
मौके पर हातिम खलीफा ,बडू दुबे , झरी प्रसाद,विजय राम राकेश कुमार अवधेश पाल लयाकत राइन नरेश लाल विनोद प्रसाद संजय प्रसाद बाल्मीकि राम पंकज कुमार लव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment