हर्ष मंगला बनें गढ़वा डीसी और नमन प्रियेश लकड़ा गढ़वा डीडीसी

हर्ष मंगला  बनें गढ़वा डीसी        और नमन प्रियेश लकड़ा  गढ़वा डीडीसी

रांची : राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में दो दर्जन आईएएस बदले गये हैं। सरकार ने गढ़वा और पलामू दोनों डीसी को बदल दिया है। हर्ष मंगला को गढ़वा और शांतनु कुमार अग्रहरि को पलामू का डीसी बनाया गया है। गढ़वा डीसी डॉ नेहा अरोड़ा गिरिडीह की नई डीसी होंगी जबकि पलामू डीसी अमित कुमार को निदेशक शहरी विकास का जिम्मा मिला है। सरकार ने गढ़वा के डीडीसी चन्द्रमोहन कश्यप को हटाकर नमन प्रियेश लकड़ा को गढ़वा का डीडीसी बनाया है। चन्द्रमोहन कश्यप अब धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। अधिसूचना के अनुसार वीरेंद्र भूषण झारखंड के नए जेल आईजी होंगे। मनोज कुमार को नगर आयुक्त नगर निगम रांची, अनिल कुमार सिंह निदेशक खेलकूद झारखंड, शिशिर कुमार सिन्हा संयुक्त सचिव कृषि, राजेश कुमार पाठक संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, जगत नारायण प्रसाद निदेशक श्रम एवं नियोजन, शशिधर मंडल अपर सचिव ऊर्जा, राजेश सिंह अपर सचिव उच्च तकनीकी शिक्षा, कमलेश्वर प्रसाद सिंह संयुक्त सचिव राजस्व, राजीव रंजन निदेशक सर्ड, फैज अक अहमद निदेशक पंचायती राज, अनन्य मित्तल डीडीसी सिमडेगा, माधवी मिश्रा डीडीसी लातेहार, आदित्य रंजन डीडीसी चाईबासा, जाधव विजया नारायण राव डीडीसी हजारीबाग, आर रॉनिटा डीडीसी लोहरदगा, रामनिवास यादव डीडीसी पाकुड़, अंजलि यादव को डीडीसी खूंटी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment