शराब के नशे में धुत पति ने महिला को टांगी से मारकर किया घायल
- आरोपी पति को विश्रामपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
फोटोकैप्सन : पति की मार से घायल महिला को देखते ग्रामीण व आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की जानकारी देते विश्रामपुर थाना प्रभारी व स्थानीय लोगों की ओर से विद्युत खंभे में बांधा गया घटना का आरोपी
विश्रामपुर, पलामू : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गुरी गांव निवासी मनदीप भुइयां ने मामूली विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं बुधवार की सुबह घटना की जानकारी गांव मैं सार्वजनिक होने पर मंदीप भुइयां भागने का प्रयास किया। आरोपी पति मंदीप भुइयाँ को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मंदीप भुईया रात के लगभग 8:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने को ले दोनों में वाद विवाद हुआ। जिसके बाद नशे में धुत पति मंदीप भुईया ने अपनी पत्नी के ऊपर टांगी से हमला कर दिया। जिसमें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटे आई हैं। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर शोरगुल की आवाज सुनकर परिवार के लोग बचाने को आगे बढ़े। जिस पर आक्रोशित होते हुए टांगी से उन पर हमला करने लगा। जिसके बाद अपने को विवाद बचाने को ले स्थानीय लोग सभी भाग खड़े हुये। महिला पूरी रात दर्द से तड़पती रही। बुधवार की सुबह घटना आग की तरह गांव में फैल गई। आसपास के लोग दौड़े महिला को देखने पहुंचे। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने महिला को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज को भेजते हुए घटना की सूचना विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को दी। वहीं महिला की आरोपी पति मंदीप भुइयां को भी साथ में इलाज कराने को भेज ने का प्रयास भी किया। जो जाने से इनकार करते हुए भागने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। साथ ही उसे बिजली के खंभे में बांध दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने मंदीप भुइयां को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बाक्स : मामूली विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुई थी। शराब के नशे में धुत महिला के पति मंदीप भुइयां टांगी से महिला के ऊपर हमला कर दिया। महिला के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। जहां पीड़िता के फर्द बयान पर महिला थाना प्रभारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मारपीट के आरोपी मंदीप भुईया को औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी, विश्रामपुर,पलामू।।

No comments:
Post a Comment