410 क्विंटल राशन गबन

मझिआंव:--प्रखंड क्षेत्र के करमडीह पंचायत के करमडीह गांव मे संचालित सरस्वती स्वयं सहायता समूह के दुकानदार श्रद्धा देवी के द्वारा जून,जुलाई एवम अगस्त तीन माह का लगभग 410 क्विंटल राशन गबन
करने का मामला प्रकाश में आया है।इधर इस सम्बंध में जेएमएम पार्टी  अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा को लिखित आवेदन देकर उक्त दुकानदार के द्वारा की गई कालाबाजारी की राशन को रिकभरी कर लाईसेंस रद्द करते हुए कानूनी करवाई की मांग की है।गौरतलब हो कि पूर्व में इसी पंचायत में संचालित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह का लाइसेंस रद्द होने के बाद से सरस्वती सहायता समूह के द्वारा उनका भी राशन का उठाव किया जाता था।जिसमे दोनों समूह का मिलाकर 30 क्विंटल अन्त्योदय योजना का भी राशन शामिल है।साथ ही दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सरस्वती स्वंय सहायता समूह के द्वारा प्रत्येक माह 74 क्विंटल 35 किलो के हिसाब से तीन माह का 223 क्विंटल तथा अन्त्योदय का 19 क्विंटल एवम लक्ष्मी स्वयं साहयता समूह का 52 क्विंटल 15 किलो के हिसाब से तीन माह का लगभग 157 क्विंटल तथा अंत्योदय का 10 क्विंटल 50 किलो राशन का समय उठाव किया जाता रहा है।इसके बावजूद भी उक्त दुकानदार के द्वारा सरकार के द्वारा गरीबो को दी जानेवाली राशन का  कालाबाजारी कर दिया गया।इसकी प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी को  भी दी गई है।

No comments:

Post a Comment