रेड रोज की छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी


विश्रामपुर, पलामू : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार विश्रामपुर के नावाडीह ओपी परिसर में शनिवार को ही रेडरोज स्कूल की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिक्षिका व छात्राओं ने विश्रामपुर थाना सहित नावाडीह ओपी के अधिकारियों व पुलिस जवानों को मंगल टीका लगाकर उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधा। साथ हीं छात्राओं ने पुलिस जवानों के लंबी उम्र की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी शिक्षिका व छात्राओं से वादा किया कि क्षेत्र, समाज व राष्ट्र की सुरक्षा के लिये वे हर बलिदान देंगे। विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने राखी बांधने आयी छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया। साथ हीं उन्होंने छात्राओं को कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं श्री कुमार ने शिक्षिका व छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की कभी कोई परेशानी आती है तो वे बेहिचक थाना में आकर सूचना दे। शिघ्र हीं सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विश्रामपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार , नावाडीह ओपी प्रभारी रविरंजन सिंह आदि ने भाई का धर्म निभाते हुये शिक्षिका व छात्राओं को उपहार भेट देते हुये मिठाई भी खिलाया। साथ हीं सभी के लिये थाना परिसर में सामुहीक नास्ता की व्यवस्था की गई थी। जहां सबों ने एक साथ भाई बहन बैठ नास्ता किया। थाना के अधिकारी व जवानों से मिले उपहार को ले छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन को आपस में एक डोर में बंधे रहने का संदेश देता है। कहा कि राखी का त्यौहार जाति-धर्म से ऊपर सिर्फ सामाजिक सौहार्द और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। मौके पर स्कूल के संजय पांडेय, निखिल किरण,अजय बक्सराय, ओपी प्रभारी रविरंजन सिंह, मुकेश चौबे , शिक्षिका सरिता कुमारी,प्रिया कुमारी, पम्मी कुमारी, मेघा कुमारी, रंजू कुमारी, सब्बा प्रवीण,पल्लवी कुमारी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment