मुसहर जाति परिवार के पंद्रह सदस्यों का आधार पंजीकरण

फोटोः मुसहर जाति के लोगों का आधार पंजीकरण कराते बीडीओ

कांडी: बीडीओ गुलाम समदानी ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के आधार पंजीकरण केंद्र पर मुसहर जाति परिवार के पंद्रह सदस्यों का आधार पंजीकरण
करवाये।बीडीओ ने बताया कि उक्त सभी परिवार का आधार पंजीकरण नहीं होने से सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। उक्त परिवार पिछले पंद्रह बर्षों से लमारी कला पंचायत अंतर्गत हरिगांवा मोड़ पर झोपड़ी में रहते थे। सभी परिवार को सरकारी लाभ दिलाने के लिए आज सभी का आधार पंजीकरण करवाया गया । आधार पंजीकरण करवाया गया उनमें विकास मुसहर, दुलारी कुअर , रंजन मुसहर , नंदन मुसहर, चंदन मुसहर, सुरज मुसहर, कबुतरी कुमारी, आशा कुमारी, नेहा कुमारी, कुंदन मुसहर , छटनी कुअर, उषा देवी, सोनु मुसहर, चंद्रावती देवी शामिल हैं।मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मीना देवी, सुनिल देहाती, उचित कुमार, आशिष पाण्डेय, अरुण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment