रमना
-प्रखंड के टंडवा गांव में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है |धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरया निवासी आनंद गौड पिता रामाशिष गौड ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया वही शादी सुदा सीमा देवी पिता बिजय सिंह ने कुएं मे छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया |हलाकि सीमा तो बच गई परंतु आनंद जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है |जानकारी के अनुसार टंडवा गांव के विजय सिंह की पुत्री सीमा देवी का प्रेम प्रसंग आनंद से पिछले चार वर्षों से चल रहा था। बुधवार कि सुबह दोनों भागने के फिराक में थे परंतु किसी बात को लेकर दोनों मे अनबन हो गया |जिससे नाराज सीमा ने घर से सटे कुआं मे छलांग लगा लिया। सीमा को ऐसा करते देख युवक ने पॉकेट में रखें जहर की शीशी को निकाल कर पी लिया। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने सीमा को कुएं से बाहर निकाला और युवक को रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए युवक को गढ़वा रेफर कर दिया गया। वहीं सीमा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । सीमा की शादी इसी वर्ष छत्तीसगढ़ में हुआ था। बताया जाता है कि युवक का दूर के रिश्तेदार का घर टंडवा में है। जिसके यहां वह आता रहता था इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया था।

No comments:
Post a Comment