स्वच्छता सर्वेक्षण

कांडी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ गुलाम समदानी की अध्यक्षता में स्वच्छता सर्वेक्षण
का एकदिवसीय कार्यसाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मंदिर मस्जिद विद्यालय आंगनबाड़ी बाजार व सार्वजनिक स्थलों को कैसे स्वच्छ रखेंगे की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में जल साहिया, मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य साहिया, आंगनबाड़ी सेविका को प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर व मौखिक रूप से स्वच्छता की जानकारी दी गई। बीडीओ गुलाम समदानी ने लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग देश को स्वच्छ बनाने में अपनी अपनी भागीदारी ईमानदारी पूर्वक अपनी अपनी भूमिका निभायें। स्वक्षता के लिए लोगों को जागरूक करें। मौके पर प्रखंड समंवयक विपिन पाण्डेय, सोसल मोबलाईजर राहुल कुमार, मुखिया मीना देवी, कृष्णा दास, अनिता देवी रिंकी देवी , उप मुखिया अजिज अंसारी, साहिया स्नेह लता, मंजु सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment