एसबीआई रमना शाखा के ग्राहक लगातार धोखा धडी के शिकार बन रहे हैं

रमना
- एसबीआई रमना शाखा के ग्राहक लगातार धोखा धडी व साइबर अपराध के शिकार बन रहे हैं प्रत्येक दिन खाता से अचानक पैसा निकल जाने का मामला सामने आ रहा |इसके बावजूद बैंक प्रबंधन या प्रशासन द्वारा इस अपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई नही किया जाना आश्चर्य का विषय बना हुआ है |गत दिनों सिलीदाग निवासी ब्रजेश कुमार राम के खाता से 19 जुलाई 2018 को 45523 रूपया निकासी कर ली गई ।मड़वनिया निवासी रंधिर ठाकुर के खाता से 22 जुलाई 2018 को 123000 रूपया निकाल लिया गया दोनों के खाते से निकाले गए पैसों की जानकारी खाताधारी को तब हुआ जब मोबाइल पर एसएमएस मिला |एसएमएस पढ़ते दोनों खाता धारकों के होस उड़ गए |दोनों भुगतभोगी पैसा वापसी के लिए बैंक और थाना का चक्कर लगा रहे हैं |इधर लोगों का मानना है कि रमना के एटीएम मे अधिकांश समय पैसा नही रहता है|सिर्फ बैंलेस इनक्वायरी के लिए एटीएम का उपयोग किया जा रहा है ऐसे मे साईबर अपराध से जुड़े लोग भी बैंलेस इनक्वायरी के नाम पर एटीएम पहुंच रहे लोगों का गुप्त नंबर जानकर कर दुसरे स्थान से पैसा उड़ा ले रहे हैं |

No comments:

Post a Comment