खजुरी के सभी महादलित परिवार को मिलेगा शहरी आवास
मझिआंव:नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने खजुरी गांव जाकर सभी 10 महादलित मुसहर परिवारों को एक एक तिरपाल देकर उनकी सहायता की.साथ ही चापाकल की बोरिंग करने वाले संवेदक को अविलम्ब चापाकल गाड़ने का निर्देश दिया. और कहा कि कैम्प लगाकर सभी का आधार कार्ड बनवाया जाएगा. और खाता खोलवाकर 60वर्ष के ऊपर वाले बृद्ध को पेंसन दिलाया जाएगा. श्री समदानी ने कहा कि सभी परिवारों का भूमि मालबंधी है, उनको प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा तथा स्वीकृति के बाद उनका आवास बनवाया जाएगा. मौके पर उपाध्यक्ष सुनीता देवी, वार्ड पार्षद प्रमोद पाल, अनिता देवी एवं पार्वती कुँवर, सहित कई लोग उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment