बिजली के स्पर्श से गाय की मौत





मझिआंव:थाना क्षेत्र के दुबेतहले गांव निवासी बालेस्वर दुबे की गाय की बिजली के स्पर्श में आने से मौत हो गई. प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त जर्सी गाय गांव में ही खेत में घांस चर रही थी. इसी बीच वह चरते चरते बिजली के पोल के पास पहुंची, जहां पोल के सपोर्ट के लिए भूमि में गाड़ा गया तार के स्पर्श में आ गयी.और उक्त तार में अनवरत रूप से बिजली प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण उसकी तत्काल मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है. यह एकलौता मौत नही है बल्कि प्रत्येक वर्ष आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत इसी तरह हो जाती है. इसके लिए बिजली विभाग को मुआबजा देना चाहिए. इधर भुक्तभोगी श्री दुबे ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी50हजार रुपये की गाय की मौत हो गई.

No comments:

Post a Comment