हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई मौत।


डंडई प्रखंड क्षेत्र के रारो  गांव बैगाही टोला निवासी स्वर्गीय शिव शंकर विश्वकर्मा के 40 वर्षीय सुपुत्र लक्ष्मण विश्वकर्मा का 11हजार वोल्ट का तार  उसके ऊपर गिर जाने से मौत हो गई।बताया गया  कि लक्षण विश्वकर्मा खाना पीना खाकर सुबह खेत जोतने अपने खेत गया  था। जैसे ही खेत पर पहुंचा कि अचानक उसक  खेत के ऊपर से गुजरा हुआ  11000 वोल्ट  तार उसके ऊपर ही गिर गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया। यह घटना आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गई और लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हुए।  वही परिजनों को यह सूचना मिलते ही उनमें मातम छा गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया।  इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने यह दुखद घटना को बिजली विभाग का घोर उदासीनता के कारण होने की बात बताया और कहा कि प्रखंड क्षेत्र में गुजरा 11000 वोल्ट का तार व पोल की स्थिति बहुत ही दयनीय है। बिजली विभाग के कोई भी अधिकारी जांच पड़ताल करने क्षेत्र में नहीं आते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में कई पोल व तार की स्थिति जर्जर बना हुआ है जो कभी भी कहीं भी तार व पोल से घटना हो सकती है।  मृतक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत ही गरीब व असहाय व्यक्ति था। वह किसी तरह खेती-बाड़ी कर अपना घर परिवार चलाता था। उसके 4 बच्चे हैं। इधर डंडई मुख्यालय स्थित ठाकुर टोला निवासी उदय ठाकुर का बैल  बिजली की तार गिरने से  मौत हो गया।  जिससे उनके परिवार में उदासीनता का माहौल बना हुआ देखा गया।  वहीं उदय ठाकुर ने बताया कि बैल के भरोसे ही खेतीबाड़ी करते थे। अब कृषि करने के लिए कोई आधार नहीं रहा।

No comments:

Post a Comment