ट्रैक्टर पलटने से एक लेबर की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।




विश्रामपुर-पाण्डु पथ पर बघमनवा मोड़ के पास बालू लोड कर जा रही एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई.जिससे ट्रैक्टर के डाला में बैठे एक लेबर अशोक चौधरी (20) की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी.जबकि चालक फरार हो गया.घटना मंगलवार शुबह 4 बजे की है.मिली जानकारी के अनुसार धुरिया नदी से अवैध बालू लोड बिना नम्बर प्लेट का एक ट्रैक्टर विश्रामपुर की ओर आ रहा था.तभी बघमनवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी.मृतक विश्रामपुर थाना अंर्तगत गड़ेरिया टोला निवासी नरेश चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी ट्रैक्टर पर लेबर का काम करता था.इधर परिजन शव के साथ विश्रामपुर बस स्टैंड को एक घण्टे तक जाम रखा.विश्रामपुर थाना प्रभारी के समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटाया गया.पुलिस शव को अपने कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु मेदिनीनगर भेज दिया.इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

No comments:

Post a Comment