गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्या के मामले में पांच अपराधी गिरफतार, छह हथियार बरामद गढ़वा ।


गढ़वा पुलिस ने बबलु रंगसाज हत्या के आरोपी गुडडु खान गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में इनके पास से छह हथियार भी बरामद किया है। उक्त जानकारी जिले की पुलिस कप्तान शिवानी तिवारी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।
    एसपी ने बताया कि गुडडु खान ने न्यायालय में आत्मसमपर्ण किया था। सूचना पर पुलिस ने पुछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पुछताछ के क्रम मे गुडडु खान ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये घटना मे प्रयुक्त एवं रखे हथियार गोली के संबंध में बरामद कराने की बात बतायी जिसके आलोक में छापामारी दल का गठन किया गया। इस दौरान समसाद खान उर्फ ककन, रफाकत खान, अरवाज खान, मकबुल खान एवं चालक मोफिक उर्फ लालु को गिरफतार किया गया। इनके पास से छह हथियार, एक पल्सर मोटरसाईकिल तथा एक बिना नम्बर का स्कार्पियो बरामद किया गया। बरामद हथियार में चार देसी पिस्तौल, एक दो नाली बंदुक तथा एक देसी राईफल लोडेड हालत में तथा गोलियां बरामद किया गया। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी समीर तिर्की के नेतृत्व गठित छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, सअनि बैजनाथ ओझा, सअनि रामवृक्ष राम, सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह, सअनि बिरेन्द्रनाथ दुबे, हवलदार सुनील कुमार सिंह, भगवान मेहता आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment