गढ़वा : पाक रमजान माह के अंतिम जुमे पर बड़ी संख्या में लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। अलविदा...
गढ़वा : पाक रमजान माह के अंतिम जुमे पर बड़ी संख्या में लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने को ले बड़ी संख्या में लोग विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे तथा नमाज पढ़ी। भीड़ को देखते हुए मस्जिदों के बाहर भी नमाज पढ़ने के लिए टेंट व दरी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें बैठकर लोगों ने नमाज अदा की। मुख्य रूप से रांकी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद, इंदिरा गांधी रोड स्थित मस्जिद, टंडवा मस्जिद, ऊंचरी मस्जिद आदि स्थानों पर लोग जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। रमजान व ईद को लेकर मस्जिदों व मदरसा को सुंदर ढंग से सजाया गया है। इस संबंध में सुन्नते इस्लामिया कमेटी के सदर ¨प्रस खान ने बताया कि ईद को लेकर मस्जिद व मदरसों को रंग बिरंगे बल्बों से सजाया है। कमेटी के लोग रमजान के रोजेदारों एवं ईद मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मस्जिदों के बाहर लोगों की भीड़ व चहल-पहल देखी गई।
नमाज का समय मुकर्रर
ईद की नमाज का समय मुकर्रर कर लिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार ईदगाह में सुबह 7.45 बजे हाफिज अब्दुल समद द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी। जबकि ऊंचरी मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलाना जफरूल्लाह लोगों को ईद की नमाज अदा कराएंगे। इसी प्रकार टंडवा मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलान शज्जाद एवं मदरसा तबलीगुल इस्लाम के मैदान में सुबह 8.30 बजे मौलाना लियाकत हुसैन द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment