कांडी : कांडी थाना के भंडरिया गांव स्थित नहर के निकट बराज मोड़ पर शनिवार को दोपहर चार बजे झोंपड़ी में ताड़ी बेंचकर किसी तरह जीवन यापन कर रही प्रसिद्ध चौधरी पत्नी मालती देवी 48 वर्ष का झोपड़ी में रोंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलने पर कांडी के पुलिस इंस्पेक्टर बीएन राय वहां पहुंचे तथा आक्रोषित लोगों को समझाने का प्रयास किया । मगर पुलिस के पहुचने से पहले ही अकोषित लोगों ने उक्त कार को आग के हवाले कर दिया था, तथा सड़क जाम किए हुए थें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी मोहम्मद गंज बराज पुल से होकर आ रही थी इसी क्रम में घटनास्थल पर मुड़ने के दौरान सड़क उस पार बनी झोंपड़ी नुमा दूकान में जा घुसी। झोंपड़ी में अकेली महिला मालती थी। जिसे गाड़ी ने रौंद दिया। अनियंत्रित गाड़ी खेत में उतर गई। गाड़ी मोड़कर उस पर सवार लोग भागने का प्रयास किया। तब तक लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। जिसे देख कर कार पर सवार चार व्यक्ति भाग खड़े हुए। महिला की मौत से गांव के लोग काफी आक्रोशित हो गए। उन्होंने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।



No comments:
Post a Comment