उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा ने शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया...



गढ़वा : उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा ने शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष में इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा पेयजल की लचर व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। उपायुक्त द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था करने हेतु ई- डिस्ट्रिस्ट मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष गढ़वा में लैंडलाइन की समुचित व्यवस्था करने एवं लैंडलाइन की लगातार कार्यरत स्थिति में रखने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया। उपायुक्त ने जिले में अधिष्ठापित सभी सीसी टीवी कैमरा को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद प्रदीप कुमार को दिया। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष के सटे सूखे पेड़ों को तत्काल हटाने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने जिले में विधि व्यवस्था को मुस्तैद करने हेतु 100 डायल का उपयोग करने के लिए शहरवाशियों से अपील की। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रदी कुमार समेत कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment