गढ़वा: झारखण्ड फिल्म निर्माता संघ गढ़वा जिला इकाई के द्वारा रविवार को स्थानीय मेलोडी मेकर्स संस्थान में जिले के विभिन्न विधाओं से जुड़े 15 कलाकारों को झारखण्ड रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड फिल्म निर्माता संघ के महासचिव उमा शंकर झा ने कहा कि झारखण्ड के कलाकारों के दिन अब बहुरने वाले हैं।
उन्होने कहा कि यहां के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार पूर्व काल से उपेक्षित थे। झारखण्ड निर्माण के बाद एक उम्मीद की किरण जगी थी कि अब यहां के कलाकारों के दिन बेहतर होंगे। इस दिशा में कई बार राज्य के मुखिया से वार्ता की गयी। अब यह प्रयास सफलीभूत होने वाला है। आनेवाला समय झारखण्ड के कलाकारों का होगा क्योंकि झारखण्ड की रत्नगर्भा धरती कलाकारों के कला से भी भरपुर है। आज फिल्म निर्माण के साथ झारखण्ड की खुबसुरत वादियों, यहां की खुबियां तथा यहां की संस्कृति मीडिया के माध्यम से चर्चित हो रही हैं। इस मौके पर उपस्थित रामबिलास प्रसाद ने कहा कि गढ़वा के कलाकारों को सम्मान मिलना उनके कला को बढ़ाना है। समाजसेवी डा. यासीन अन्सारी ने कहा कि कलाकार सम्मान का भूखा होता है। झारखण्ड फिल्म निर्माता संघ का कलाकारों को सम्मानित करने की अच्छी पहल है। कार्यक्रम को साहित्यकार सुरेन्द्र मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शास्त्रीय गायन के लिए पंडित सुदर्शन मिश्र, भोजपुरी गायन के लिए डा. प्रो. नथुनी पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, वायलीन वादन के लिए प्रो. नागेन्द्र यादव, गिटार प्लेयर के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता को, अभिनय के लिए बसंत कुमार रवि को, सुन्दरम पाठक, लोकगीत के लिए दयानंद तिवारी, राज किशोर राय, गजल गायकी के लिए प्रो. कालिका सिंह, कव्वाली के लिए अमानत हुसैन, मो. इद्रीस, फिल्म निर्माण के लिए प्रेम दिवाना, भोजपुरी फिल्म के चर्चित कलाकार शुभम तिवारी तथा बेहतर उद्घोषणा के लिए अरुण पाण्डेय को झारखण्ड रत्न से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बिनोद कुमार पाठक ने किया। इस मौके पर कलाकारों ने अपनी-अपनी विधा के जलवे भी बिखेरे। मौके पर कार्यक्रम के आयोजक झारखण्ड फिल्म निर्माता संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष दया शंकर गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास कलाकारों को उन्हे उचित सम्मान तथा उन्हे एक मंच पर लाना है। मौके पर डा. प्रो. धर्मचंदलाल अग्रवाल, सुधान्शु कुमार, ब्रजेश तिवारी, सतीश मिश्रा, अधिक्ता राकेश त्रिपाठी समेंत बड़ी सख्या मे कला प्रेमी उपस्थित थे।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 15 कलाकार झारखण्ड रत्न से सम्मानित झारखण्ड के कलाकारों के दिन अब बहुरने वाले हैं : उमाशंकर
प्रकाशित तिथि -
June 17, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment