भवनाथपुर। प्रखंड के झगराखांड मे कल्याण विभाग से संचालित कल्याण गुरूकुल मे पहले बैच के प्रशिक्षण प्राप्त युवाओ को रोजगार के लिए नियुक्ती पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी नगर उटारी एसडीओ कमलेशवर नारायण को प्राचार्य वृजकिशोर ने बुके देकर सम्मानित किया.ततपशचात पहले बैच के 18 युवको को मुख्य अतिथि ने नियुक्ति पत्र देकर हरि झंडि दिखाकर रवाना किया व उनके उज्ज्वलभविषय कि कामना की.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा सरकार ने बेरोजगार युवको के लिए सुनहरा अवसर दिया है.कहा गुरूकुल मे प्रशिक्षण प्राप्त कर दुसरे राज्यो मे जाकर ईमानदारि से काम कर अपने झारखंड का नाम रौशन करे.कहा काम के दौरान आनेवालि कठिनाईयो को चैलेंज के रूप मे ले.कहा अपने पास अस्थानीय प्रशासन का नम्बर रखे समस्या होने पर फोन करे अविलंब सहायता पहुचाया जाएगा.
प्राचार्य वृजकिशोर ने कहा पहले बैच के 18 लडके दो माह के प्रशिक्षण के पशचात आंध्रप्रदेश के विजयवाडा अमरावति मे सापुर जी पालो जी कम्पनी मे जा रहे है.कहा दुसरे बैंच का प्रशिक्षण प्रारंभ है बेरोजगार युवक सरकार द्वारा संचालित संस्था का लाभ ले.
मुख्य अतिथि ने परिसर मे पौधा रोपण किया व उपस्थितलोगो से अपने अपने घरो मे तथा आस पास मे वृक्षा रोपण करने कि बात कही.इस मौके पर संस्था के एसडीएम आशित मिश्रा,एरिया मैनेजर अमित बालमिकी,बीडीओ विशाल कुमार,सिओ संदिप अनुराग टोपोनो,कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार,मकरि मुखिया अब्दुलाअंसारी,बनसानि मुखिया मंजु देवी,जनक राम,निरंजन पाठक ,माणिकचन्द्र पासवानसहित गणमानय लोग उपस्थित थे.


No comments:
Post a Comment