भवनाथपुर।भवनाथपुर मुख्यपथ स्थित बहादुर चन्द्रवंशी होटल के पास बीते मंगलवार की शाम 7.30 बजे हुई बज्रपात से सिरिस का विशाल वृक्ष बीच से फटा,बड़ी हादसा टली कोई हताहत नही।
बताते चले प्रखंड कार्यालय के समीप उक्त होटल के पास बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ लगी रहती है नित्य की भांति उक्त वृक्ष के नीचे लगी टेबल पर दर्जनों लोग बैठकर चाय की चुस्की ले रहे थे तभी बादल की गड़गड़ाहट एवं बूंदाबांदी होने के बाद लोग होटल के अंदर घुस गए,तभी अचानक हुई बज्रपात से लोग थर्रा गए कुछ देर बाद लोगो ने देखा कि सामने विशाल सिरिस का पेड़ बीच से से ही फट गया,भयभीत लोगो ने कहा इंद्र भगवान के आशिर्वाद से हमलोग आज बाल बाल बच गए।


No comments:
Post a Comment