नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न।



मझिआंव.नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई.इसमे पुर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा नये विकास कार्यों के सृजन का निर्णय लिया गया. बैठक में बरसात के मौसम आने  के पहले बाजार एवं मुहल्लों में नाली सफाई कराने,दो और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराने,वार्डों में सार्वजनिक चापानलों को(कुछ दबंगों द्वारा अपने चाहरदीवारी के अंदर कर अतिक्रमण कर लिया गया है)अतिक्रमण मुक्त कराने,मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए फोबिंग मशीन से सभी वार्डों में दवा छिड़काव कराने, टूटे हुए सड़क व नाली का मरम्मत कराने, एवं टैंकर से सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति करने सहित 12 प्रस्ताव पारित किए गए. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी गुलाम समदानी ने सभी वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्डो में छतिग्रस्त नाली व सड़कों तथा अतिक्रमण किये गए चापाकलों की सूची तैयार कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया.बैठक में उपस्थित प्रखण्ड20सुत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में डीप बोर पी एम आवास एवं स्वछ भारत मिशन के सम्बंध में समीक्षात्मक जानकारी ली गई.मौके पर उपाध्यक्ष सुनीता देवी, नगर प्रबंधक रोबिन कच्छप,व अनिल उराँव,सांसद प्रतिनिधि बिरेंद्रनाथ दुबे,राकेश कुमार श्रीवास्तव,तथा प्रदीप साव,विवेक सोनी, कालिंदी देवी, पार्वती कुँवर, प्रमोद पाल, वीणा देवी, अनिता देवी, शिला देवी, रूबी देवी आदि वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment