बीट प्लास्टिक पोलुशन के तहत प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया।


नगर उंटारी:- संयुक्त राष्ट्र द्वारा पुरे विश्व में प्रदुषण कम करने एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक मुहीम चलाई जा रही है, उसी के अंतर्गत पुरे भारत में बीट प्लास्टिक पोलुशन थीम के साथ जल स्रोत को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु 1जून से चार जून तक सफाई के साथ प्लास्टिक को एकत्रित कर उसे रीसायकल के लिए भेजा जायेगा तथा प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे है। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कैरी बैग के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी ने उपाध्यक्ष लता देवी सहित सभी वार्ड पार्षदों व नगर पंचायत कर्मियों व उपस्थित लोगो के साथ प्लास्टिक का प्रयोग नही करने का शपथ लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष विज्याक्ष्मी देवी ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से वातावरण दूषित होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक बहुत ही बड़ा खतरा है। हम सभी को मिलकर इससे लड़ना होगा। उपाध्यक्ष लता देवी ने कही कि स्वच्छ और सुंदर नगर पंचायत को बनाना होगा तो प्लास्टिक से नाता तोड़ना होगा। प्लास्टिक के जगह पर कैरी बैग का प्रयोग करें साथ-साथ सभी नगर पंचायत कर्मचारियों वार्ड पार्षद उपस्थित लोगों से अनुरोध किया सभी को इस बारे में बताएं प्लास्टिक बैग का प्रयोग करने से रोकने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बाद अगर दुकानदार प्लास्टिक बैगों का प्रचलन नहीं रोकते हैं पकड़े जाने पर उनके दुकान को सील भी किया जा सकता है क्योंकि प्लास्टिक को रोकने के लिए बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से अपील किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदुषण कम करने एवं पर्यावरण को बचाने के लिये किसी भी परिस्थिति में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। इस मौके पर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड कमिश्नर नसरुल्लाह खान, शकील अहमद, रंजन कुमार, राज कुमार प्रसाद, शंभु समुवेल तिर्की, सुनीता देवी, शंभु राम, निरज कुमार, पुष्पा कुमारी, ललिता देवी, संध्या देवी ,चंचला कुमारी, अनिल कुमार गुप्ता, चंद्रावती देवी, मीरा देवी, कामेश राम,नगर पंचायत कर्मी, शिव निरंजन कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, निर्मल प्रताप देव, विवेकानंद कुमार , सहित कई लोग उपस्थित थे।

1 comment: