हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार।





वंशीधर नगर: धुरकी पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ने में सफलता पाई । अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि तीनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे । एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि  थाना प्रभारी  को गुप्त सूचना मिली थी खाला ग्राम के समीप पर्सवानी डूंगरी के पास तीन संदिग्ध को देखे गए है।  सूचना के आधार पर  थाना प्रभारी दल बल के साथ परसवानी डूंगरी की तरफ जाने लगे। पुलिस को देखते ही तीनो भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर तीनो को पकड़ा। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक एक देसी लोडेड कट्टा , एक एक ज़िंदा  कारतूस और तीनों के पास मोबाइल, नगद व एक भुजाली भी पाया गया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी में मेराल पचाफेरी के मो0 रफीक अंसारी, सुल्तान अंसारी और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कोसियारा ग्राम निवासी इरफान अंसारी के रूप में पहचान की गई। एसडीपीओ ने बताया कि रफीक अंसारी का गढ़वा और मेराल में लूट डकैती व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वही अन्य दोनों के आपराधीक  इतिहास के बारे में जांच की जा रही है। प्रेस वार्ता में धुरकी थाना प्रभारी अजित कुमार भारती उपस्थित थे ।बाद में तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment