रमना
-प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों मे बुधवार के दोपहर बाद आयी बारिश मे थाना क्षेत्र के पारसवान गांव में बुधवार के करीब तीन बजे वज्रपात के चपेट मे आने से रामनाथ बैठा के 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बैठा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर में संतोष कुमार बैठा कुछ दोस्तों के साथ अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद बारिश से बचने के लिए संतोष महुआ के पेड़ के नीचे छिप गया। जबकि अन्य दोस्त दूसरे जगह जाकर छुप गए। इसी दौरान हुए वज्रपात ने संतोष बैठा को अपने चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बारिश रुकने के बाद लोगों को इस घटना की सूचना मिली।मौके पर पहुंची रमना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंतपरिक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है |


No comments:
Post a Comment