चार साल में भाजपा शासन ने जनता का पानी उतार दिया -ददई


गुरी में प्रकाश पुस्तकालय सह वाचनालय  का वार्षिकोत्सव का भब्य आयोजन

विश्रामपुर-  पूर्व सांसद व मंत्री चंद्रशेखर दूबे ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकार से आम-अवाम परेशानहाल है।चारो तरफ भय व अनिश्चितता का वातावरण है।लोग पानी के लिए बेहाल है।भाजपा
 शासनकाल ने जनता का पानी उतार दिया है।ददई दुबे मंगलवार को गुरी में रामबृक्ष मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा  आयोजित सार्वजानिक प्रकाश पुस्तकालय सह वाचनालय के वार्षिकोत्सव समारोह के मौके पर बतौर मुख्यअतिथि पद से बोल रहे थे।प्रकांड विद्वान गुरी ग्रामवासी रामबृक्ष मिश्र ने वर्ष56 में इस बहु उपयोगी शिक्षाप्रद संस्था की शुरुआत की थी।तबसे यह संस्थान अकेले इस अंचल में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।इस आयोजन की अद्यक्षता संस्थान के अध्य्क्ष शिक्षाविद् अशोक पांडेय व संचालन ट्रस्ट के सचिव मिथिलेश मिश्र ने किया।समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री ददई दुबे ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत संस्थापक रामबृक्ष मिश्र की  तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।इसके बाद आयोजन प्रमुख मिथिलेश मिश्र ने सार्वजनिक पुस्तकालय में  बहुमूल्य पुस्तकें तथा सबके लिए उपब्ध होने की बात कही।इस मौके पर शिक्षाविद् अशोक पांडेय, सेवानिबृत एचएम रामलखन पांडेय, रमेश पांडेय, श्यामनारायण चौबे, रामाशीष दुबे , राधा कृष्ण मिश्र ,मनु पांडेय ने अपनी बातें रखी।इस अवसर पर आयोजक की ओर से पूर्व मंत्री को सम्मानित भी  किया गया।वहीं बड़ी संख्या में इलाकाई लोग उपस्थित थे।मौके पर बड़ी संख्या में आई  दलित महिलाओं ने पीने के पानी की घोर किल्लत से निजात दिलाने की ददई दुबे के समक्ष उठायी ।

No comments:

Post a Comment