कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था *संस्कार भारती* की दो दिवसीय *प्रांतीय साधारण सभा* हजारीबाग में प्रदेश इकाई के पुनर्गठन के साथ संपन्न हो गई।
*संस्कार भारती* के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष *बांकेलाल गौड़* ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री *अशोक तिवारी*, क्षेत्र प्रमुख *बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया*, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह सह संस्कार भारती के पालक अधिकारी *संजय जी*, संस्कार भारती झारखण्ड प्रान्त के अध्यक्ष छऊ नृत्य निर्देशक व गुरू *पद्मश्री गोपाल दुबे* ,प्रदेश महामन्त्री *संजय श्रीवास्तव* सहित सभी प्रांतीय दायित्वधारियों व विभिन्न समितियों के कर्मठ कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक उपस्थिति में
*संस्कार भारती* का *पलामू विभाग प्रमुख* लगातार दूसरी बार *नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'* को बनाया गया।
ध्यातव्य है कि *नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'* विगत दो दशकों से अपनी संस्था *पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच* के माध्यम से निरन्तर कला व कलाकारों के संयोजन में लगे हुए हैं। *संस्कार भारती* से इनका जुड़ाव 2003 में हुआ।तब से लेकर अब तक कई बार ज़िला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर नवोदित कलाकरों को मंच प्रदान करने का कार्य किया है।साथ ही कई वरिष्ठ कलाकारों को उनकी उपलब्धियों हेतु सम्मानित करने का भी कार्य किया है।
*संस्कार भारती* व *पर्यटन कला,संस्कृति,खेल कूद व युवा कार्य विभाग* द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका भी इन्होंने निभाई है।वर्तमान में यह *सुबह-सवेरे एवं शनि परब* के *राज्य स्तरीय समिति* के सदस्य भी हैं।
संस्कार भारती द्वारा आयोजित *अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन* आगरा(उ.प्र.), *अखिल भारतीय कवि संगम* हरिद्वार, *अखिल भारतीय कला साधक संगम* कुरुक्षेत्र(हरियाणा) में *नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'* ने झारखण्ड प्रदेश का सफल प्रतिनिधित्व किया है।
*नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय'* का कहना है -" *संस्कार भारती* कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को पल्लवित-पुष्पित करने में अहर्निश भाव से गतिमान है।सभी कला-साधक एवं कला-प्रेमी इससे जुड़कर अपने राष्ट्र को परम् वैभव तक पहुंचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।भारत के प्रथम राष्ट्रपति *डॉ. राजेन्द्र प्रसाद* जी का कथन है कि *देश की सीमाओं की रक्षा करने से ज़्यादा ज़रूरी है अपनी संस्कृति की रक्षा करना।* अतः हमें अपनी संस्कृति एवं लोक जीवन से जुड़ी कलाओं को उचित सम्मान देना ही चाहिए।मैं भी आप सभी के सहयोग से अपने विभाग के अंतर्गत आने वाले गढ़वा, पलामू व लातेहार ज़िलों के प्रत्येक खण्डों में *संस्कार भारती* के कार्य विस्तार हेतु सदैव प्रयत्नशील रहूँगा।वर्तमान में मेदिनीनगर,पंडवा,गढ़वा, रंका,भवनाथपुर एवं बंशीधर नगर में संस्कार भारती का कार्य चल रहा है।"



No comments:
Post a Comment