प्यार मोहब्बत के झांसे में आकर अयान को गवाना पड़ा अपना जान



मेराल :  ग्राम मेराल पूर्वी के मस्जिद के पास का अयान उर्फ प्रवेज पिता कमालुद्दीन अंसारी दिनांक 20/06/2018 दिन बुधवार को मेराल स्टेन अपने कपड़ा दुकान से बंद कर टोले में ही बगलगिर के यहां शादी था।जो अयान ने अपने दोस्तों के साथ प्रोगाम में चला गया। वहां खाना खाकर पिता कमालुद्दीन अंसारी के अनुसार वह चिरौजीयां तबस्सुम खातुन अपने मौसी के यहां से रात में फोन कर बुलाया। अयान अपने दोस्तों को लेकर उससे मिलने चला गया। लड़की के पिता सैफुल्लाह अंसारी और उनका लड़का पत्नी लड़की कल दिन में ही प्लान बनाया और अपने लड़की तबस्सुम खातुन को चिरौजिया मौसी के यहां भेज कर उससे फोन करवा कर बुलाया और सब ने प्लान के मुताबिक रात्रि में मार कर भोर में अरंगी मोड़ के पास कुंआ में लाश को डाल दिया। घर में खबर मिलते ही परिजनो को रो रो कर बुरा हाल है पुरा गांव अयान के सदमे में है जो बच्चे अयान के साथ गए थे उनका नाम मेराज अंसारी,शोवेब अंसारी ने बताया कि हमलोग मीलने जाने के दो घंटे के बाद फोन लगाया तो मोबाइल सुचऑफ बताने लगा बहुत कोशिश करने पर कोई सम्पर्क नहीं हुआ।तब करिब 2:30 बजे रात को घर लाकर हमको बताया उस वक्त हम सोरहे  थे। हमने भी फोन लगाया तो मोबाइल सुचऑफ था सुबह पता चला कि अरंगी मोड़ पर कुंआ में लाश है। उसका उम्र 17 वर्ष द इंडियन पब्लिक स्कूल मेराल क्लास नाइथ का छात्र था।उधर गढ़वा थाना क्षेत्र के हिसाब से कुंआ से लाश बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया और तबस्सुम को पुछ ताछ के लिए न्यायिक हिरासत में ले लिया।इधर मेराल थाना ने भी करवाई करते हुए अयान के दोस्त को पुछ ताछ के लिए थाना ले गई है।

No comments:

Post a Comment