परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड कृषि चौपाल की शुरुआत


भवनाथपुर।जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा के तत्वावधान में बुधवार को किसानों की आय दो गुणी करने के निमित्त प्रखण्ड परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड कृषि चौपाल  की शुरुआत बीडीओ विशाल कुमार,प्रमुख रीता देवी एवं 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ विशाल कुमार ने कहा कृषि एवं सम्बन्ध क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की आधारशिला है,देश की सामाजिक एवं आर्थिक ढांचा इसी पर टिकी हुई है,सरकार प्रत्येक प्रखण्ड में कृषको की आय में बढ़ोतरी,कृषि जोखिम में कमी  करने,ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार बढाने,ग्रामीण जीवन को उन्नत एवं विकसित करने के लिये कृषि चौपाल आयोजित करा रही है ताकि अन्नदाता की भी आय बढ़े,उन्होने कहा कृषि चौपाल में कृषि,पशुपालन एवं डेयरी मधुमक्खी पालन सहित अन्य कृषि आधारित कुटीर उद्योग को और अधिक उन्नत करने के साथ सम्बन्धित सरकारी योजन्नाओ की जानकारी कृषको को दी जाएगी,उन्होंने सभी कृषको से अपील किया की अपने साथ गांव के अधिक से अधिक कृषको को चौपाल में लाये ताकि वैज्ञानिक ढंग से खेती को बढ़ावा मिले एवं कृषक खुशहाल बने।उक्त कार्यक्रम को प्रखंड कृषि पदाधिकारी एरियल कच्छप,20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,प्रमुख रीता देवी,भवनाथपुर सदर मुखिया मधुलता कुमारी राजद प्रखंड अध्यक्ष वरुण विहारी सहित अन्य वक्ताओं ने की वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय यादव ने की।इस मौके पर प्यारे मोहम्मद,संजय कु सिन्हा, बृजनंदन प्रसाद,कामेश्वर मेहता,रामशंकर पाल,सुरेश सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्र के कृषक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment