टी. बी. जांच एवं जागरूकता हेतु कैम्प का आयोजन


आज मझिआंव के चिरकुटही गांव में टी. बी. जांच एवं जागरूकता हेतु एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें टी. बी. के अलावा अन्य बिमारियों की भी जांच की गई एवं लोगों को मुफ्त दवा वितरित किए गए। काफी संख्या में लोग कैम्प में जमां हुए और कैम्प में काफी सहयोग चाई संस्था के समन्वयक दिलीप कुमार कर रहे थे। गढ़वा जिला यक्ष्मा केन्द्र गढ़वा से सूचना मिलते ही मझिआंव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कैम्प के लिए छ: सदस्यों की टीम गठित कर दिये कैम्प में लोगों को जागरूक करने के लिए यक्ष्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक पुरुषेश्वर मिश्र ने बताया कि टी. बी. कोई लाईलाज बिमारी नहीं है
इसे दवा से ठीक किया जा सकता है बशर्ते कि इसका इलाज समय पर हो एवं मरीज नियमित दवा खाए। चिरकुटही काफी पिछड़ा गांव है और यहां लोग जागरुकता के अभाव के कारण शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं जिससे बिमारी और घातक हो जाती है।
टी. बी. के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए दवा का पुरा कोर्स नियमित रूप से खाना होगा। ऐसा न होने पर बिमारी लाईलाज हो सकती है। जांच टीम में डा. मनीष कुमार एवं डा. नौशाद आलम उपस्थित थे। इनके अलावे
पी. पी. एम. समन्वयक नुरुल्ला अंसारी एवं एस. टी. एस. सुनील कुमार सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment