अपर समाहर्ता द्वारा समीक्षा बैठक।मझिआंव प्रखंड का करमडीह,बोदरा एवं तलसबरिया पंचायत ओडीएफ घोषित





मझिआंव:प्रखंड कार्यालय के एमआईएस कक्ष में अपर समाहर्ता गढ़वा राधेश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण कार्य के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. इसमे पंचायतवार बनाये गये स्वच्छता प्रभारी बीडीओ अमरेन डांग एवं सीओ कमल किशोर सिंह से अपने अपने कार्य क्षेत्र की लिखित जानकारी अपर समाहर्ता को दी गई.जिसमे बताया गया कि सोनपुरवा पंचायत में लक्ष्य451है. जिसमे 143 पर कार्य सुरु हुआ और 108शौचालय पुर्ण है. टड़हे पंचायत में लक्ष्य463है. जिसमे430पर कार्य सुरु हुआ और 370पुर्ण हो गया.मोरबे पंचायत में लक्ष्य 439है. जिसमे 399पर कार्य सुरु हुआ और 181पुर्ण हो गया. करमडीह पंचायत में लक्ष्य 236है, जिसमे सभी पूर्ण होकर ओडीएफ घोषित किया गया. रामपुर पंचायत में 684 का लक्ष्य है, जिसमे 286पर कार्य सुरु हुआ और235पुर्ण हुआ. बोदरा पंचायत में281शौचालय का लक्ष्य था जिसे पूरा कर ओडीएफ घोषित किया गया. पुरहे पंचायत में लक्ष्य285के अनुरूप105पर कार्य सुरु हुआ जिसमें40पूर्ण हुआ. खरसोता पंचायत में लक्ष्य466शौचालय निर्माण का हैजिसमे405पर कार्य सुरु हुआ, लेकिन अभी तक एक भीव पुर्ण नही हुआ है. जबकि तलसबरिया पंचायत में लक्ष्य 246 था जिसे पूर्ण कर ओडीएफ घोषित कर दिया गया.
अपर समाहर्ता ने खरसोता पंचायत पर विशेष ध्यान देने और बाकी बचे शौचालय को निर्धारित समय के अंदर पुर्ण करने का निर्देश दिया.

No comments:

Post a Comment