एकल विद्यालय के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन । स्वावलम्बी एवं संस्कारी बना रहा एकल विद्यालय-डॉ ईश्वरसागर



मझिआंव: स्थानीय सिबेसर चंद्रवंसी डिग्री कॉलेज में एकल विद्यालय के प्राचार्यों का चल रहा सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को समाप्त हो गया.इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंसी ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव में चल रहे एकल विद्यालय के प्राचार्यों द्वारा समाज को साक्षर, स्वावलम्बी एवं सुसंस्कारी बनाया जा रहा है. यह संघ का ही प्रयास है कि उनके शाखाओं से निकलने वाले छात्र अनुशाषित एवं देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होते हैं.उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी हो लेकिन देशभक्ति सर्वोपरी है.देश से ऊपर कोई नही है. और जो देश हित की बातें नही सोचता वह देशभक्त नही हो सकता.उन्होंने एकल विद्यालय में प्रशिक्षण देने आए संघ के प्रान्तीय बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी एवं  मझिआंव प्रभारी ललित पाण्डेय ,गढ़वा के सुमंती कुमारी, व कौशलेश विश्वकर्मा,एवं मेराल संच के शम्भू मेहता, असर्फी चौधरी तथा जितेंद्र महतो, बिपिन बिहारी, नीला देवी, संतोष यादव आदि प्रशिक्षकों को बधाई का पात्र बताया और कहा कि ऐसे ही देशभक्तों की बजह से हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.
         समापन समारोह में सभी प्रशिक्षित आचार्यों एवं अतिथियों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. और शिक्षिकाओं ने समापन गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया. साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. मौके पर प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष प्रेमानन्द त्रिपाठी,उपाध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिरेंद्रनाथ दुबे,एकल विद्यालय के प्रखंड अध्यक्ष विवेक सोनी,संजय कमलापुरी,भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पवन गुप्ता,व सचिदानंद सिंह सहित सभी प्रशिक्षित आचार्य व आचार्या उपस्थित थे.

No comments:

Post a Comment