गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव में मंगलवार को नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। साथ ही पीड़ता को मेडिकल जांच तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु बुधवार को गढ़वा ले जाया गया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वह मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे निजी शिक्षक से टयूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह खरौंधा उच्च विद्यालय के निकट पहुंची तो वहां होटल संचालक कमलेश ओझा ने आवाज देकर उसे अपनी दुकान में ऊपर रखे एक डब्बा को उतारने के लिए बुलाया। चूंकि कमलेश ओझा से लड़की परिचित थी इसलिए वह होटल में चली गई। कमलेश ने एक कमरा में उसे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसकी जानकारी हमने घर आकर अपनी मां को दी। लेकिन खरौंधा गांव के ही कुछ लोग इस मामले को रफादफा करने के लिए लगातार उसके परिवार के लोगों पर दबाव बनाने लगे। इस कारण मंगलवार को वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। इस घटना में एक और नया मोड़ तब आ गया जब आरोपी कमलेश ओझा की पत्नी रंजना देवी ने भी बुधवार को कांडी थाना में एक मामला दर्ज कराया है। उसने खरौन्धा गांव के ही संजय दुबे, अशोक दुबे व ब्रजेन्द्र दुबे के विरुद्ध अपने साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव में मंगलवार को नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म।
प्रकाशित तिथि -
June 13, 2018
-----------
रिपोर्टर -nutan tv garhwa rabindra
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment