स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर शौकत खान ने किया मानवता का मिषाल पेश गरीब आदिवासी परिवार की महिला की मौत पर उपलब्ध कराये राहत सामग्री


वंशीधर नगर: स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह समाजसेवी शौकत खान ने मानवता का परिचय देते हुए वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव पहंुचकर अपनी मां को खो चुके नन्हे मुन्हे बच्चों तथा उसके पति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके घर पहुंचकर उन्हे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पतिहारी खुर्द निवासी कृष्णा उरांव की 28 वर्षीय पत्नी अनिता देवी की मृत्यु हो गई थी। परिजनो के अनुसार अनिता सुबह नौ बजे खेत मे काम कर रही थीं। उस दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया था। अनिता को इलाज के लिए अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही थी। किन्तु इसी बीच उसकी मृत्यु हो गईं थी। इस बात की जब समाजसेवी शौकत खान को जानकारी मिली तो वे उसके घरवालो के लिए भोजन सामग्री लेकर घर पहंुच गये। उन्होने राहत के रुप मंे चावल, आटा, बिस्किट, आलू, प्याज, सत्तू, चिनी, सरसों तेल, वस्त्र, बच्चों के लिए स्कुल बैग आदि सामग्री उन्हे उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार उक्त आदिवासी परिवार अत्यंत गरीब और असहाय परिवार है। मौके पर समाजसेवी  शौकत खान ने कहा कि यह परिवार गरीब असहाय के अंदर आते हैं इनके लिए जो भी बन पड़े वह मैं करने के लिए तैयार हूं। मौके  पर मुखिया  पंकज प्रताप देव, आनंद प्रकाश कमलापुरी, मंटू पांडे, राजीव कुमार कमलापुरी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment