भवनाथपुर में असमाजिक तत्वों ने डीएवी के शिक्षक से 25 हजार रूपये की मांगी रंगदारी, थाना प्रभारी ने कहा जल्द पुलिस की गिरफत में होगे अपराधी।


भवनाथपुर: टाउनशिप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक जेके तिवारी को असामाजिक तत्वों ने धमकी भरा पत्र लिखकर उक्त शिक्षक से 25 हजार रुपए की रंगदारी मांगे जाने की मामला प्रकाश में आया है।
धमकी भरा पत्र टाउनशिप सीडी मैदान मंदिर के पास मिलने से डरे सहमे शिक्षक जेके तिवारी ने बताया कि मै गढ़वा पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी से मिलकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया हुं। डीएवी शिक्षक जेके तिवारी के नाम लिखे धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि जेके तिवारी तुमने मो. अख्तर अंसारी को पैसा देकर उससे एक ब्राह्मण को गाली दिलवाने का काम किया है। इसलिए तुम्हारे उपर आर्थिक दंड के रूप में 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाता है। तुम पैसा मंदिर में रख देना। हम अपने आदमी भेजकर पैसा मंगा लेंगे। अगर तुमने 25 हजार रूपये नही दिए तो बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। उक्त धमकी भरे पत्र के अंत में ब्राह्मण समाज टाउनशिप लिखा हुआ है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिक्षक को धमकी दिए जाने के मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक को धमकी देने वाले जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

No comments:

Post a Comment